KKN लाइव...यानी, सिर्फ खबर नहीं...बल्कि, खबरों की खबर। लीक से हट कर खबर। यानी, गांव की सरोकार से जुड़ी खबर।आम आदमी की खबर। महिलाओं की खबर, किसानो की खबर और गांव की अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबर। खबर, सिर्फ वही नहीं, जो विशेषज्ञ बतातें हैं। बल्कि, खबर वह भी, जो उसके भुक्तभोगी बतातें हैं। बहुत सुन लिया जानकारो की बात, अब अमल करने वालों की सुनिए। बहुत सुन लिया, नेताजी को। अब मतदाता की सुनिए।
सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद लेकर आये हैं। पटना और दिल्ली सहित बड़े-बड़े शहरो में बनने वाली खबरो को आपके गांव में बनाने आये हैं। हौसले की पंख पर सवार होकर सूचना की दिशा को बदलने आये हैं। युवाओं का हौसला, महिलाओं की उड़ान और बुजुर्गो की उम्मीद बनने आये हैं। प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर सटीक और सपाट विश्लेषण से भरोसा कायम करने आयें हैं। गांव की आवाज को देश और दुनिया की बुलंदियों पर पहुंचाने आये हैं। समाजिक सरोकार, कृषि क्षेत्र की समस्या और रोजगार की तलाश मे भटकने वालों की दर्दे दास्तान ही नहीं, बल्कि, उसकी बुलंद आवाज लेकर आये हैं। हम दिखाते है, स्थानीय निकाय की हकीकत। गांव में सुशासन की हकीकत और ग्राउंड जीरो पर मौजूद प्रशासन की हकीकत। बाढ़ से तबाह हुई व्यवस्था की हकीकत और सुखाड़ की मार झेल रहें बेमुकुट गोपाल की हकीकत। क्योंकि, हम खुद रहते हैं, इनके बीच। हमारा प्रधान कार्यालय है, इनके बीच और हमारे कामकाज का पूरा सेटअप मौजूद है, इन्हीं के बीच। कोयल की कुहू-कुहू से, डीजे की शोर तक। हवा की सर-सराहट से, मोटर की फर्राहट तक और आदर की उत्कृष्ट परंपरा से, सियासत की नफरत तक। हर एक बदलाव पर होती है हमारी नजर! फूस की झोपड़ी से, आलीशान कोठे तक। टीमटीमाती दीये की लौ से, एलईडी की दुधिया रौशनी तक और दिलो को जोड़ने वाली सांस्कृतिक आयोजनो से लेकर, जेहन में बिष भरने वाले जमात तक...। हम करते हैं, बेबाक और सटीक विश्लेषण। हमे किसी टीआरपी और रीडरशिप की चिंता नहीं है। क्योंकि, खबर लिखना, हमारा शौक है। आपसे जुड़ कर रहना, हमारा शौक है और आपकी आवाज को बुलंदियों की मुकाम पर पहुंचाना भी हमारा शौक है। हमारी कमाई...सिर्फ और सिर्फ आपका स्नेह है। आपका साथ ही, हमारा संबल है और आपका आशीर्वाद...हमारे लिए ऊर्जा है, जिसके बल पर हमने इस काफिले को मुकाम देने की ठानी है। तो देर किस बात की? भरोसे के साथ हम से जुड़िए और पढ़ते रहिए KKN लाइव