कौशलेन्द्र झा KKN लाइव के संस्थापक संपादक और KKN मीडिया ग्रुप के चेयरपर्सन है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षो से काम करने का अनुभव है। वर्ष 1990 से 1994 तक उत्तर बिहार के प्रमुख हिन्दी दैनिक ‘प्रात:कमल’ और वर्ष 1995 से आज तक यानी 25 वर्ष से अधिक समय तक भारत के प्रमुख हिन्दी दैनिक "हिन्दुस्तान" के लिए पत्रकारिता करने का लम्बा अनुभव रहा है। इस बीच वर्ष 2009 से 2011 तक "ईटीवी" बिहार झारखंड में काम कर चुकें हैं। इसी प्रकार "अनुभवी आंखें" सहित कई अन्य पत्र- पत्रिका में लिखने का लम्बा अनुभव रहा है। समाजिक कार्यो से भी इनका गहरा जुड़ाव रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के साथ वर्ष 2004 में जुड़े। वर्ष 2009 तक बिहार (मीडिया प्रकोष्ठ) प्रदेश सचिव और वर्ष 2009 के बाद आज तक बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहेंं है। इस अवधि में संघ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा वर्ष 2011 में  "मानवधिकार मीडिया रत्न" से सम्मानित किया गया, इससे पहले बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त एक समाजिक संस्था ‘किसान मजदूर संघ’ से जुड़ कर वर्ष 1987 से 1991 तक समाज सेवा का काम करने का अनुभव रहा है। इस बीच भारत सरकार के "केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड" से जुड़ कर वर्ष 1988 से 2011 तक उत्तर बिहार के आधा दर्जन जिला के ग्रामीण क्षेत्र के असंगठित मजदूर के बीच शैक्षणिक और समाजिक कार्य का लम्बा अनुभव है, जो आज पत्रकारिता के काम आ रहा है।